काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के जैतपुर रोड निवासी साधना पत्नी अमन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार की शाम लगभग चार बजे घर में पंखे के कुंडे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने देखा तो घटना की सूचना कुंडेश्वरी पुलिस चौकी को दी।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले अमन सिंह की शादी बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी साधना के साथ हुई थी। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में विवाहिता के पति व परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।