फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुंबई की नाबालिग से रचाई शादी, गर्भवती होने पर खुला राज

Sat, 02 May 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुंबई की नाबालिग बालिका से मंदिर में शादी की गई। इस मामले का खुलासा नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ। मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर को रुद्रपुर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी ने मुंबई पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले एक वर्ष से रंपुरा रुद्रपुर निवासी अरुण वाल्मीकि के साथ प्रेम संबंध में थी। जून 2025 में जब वह सिर्फ 14 वर्ष की थी तो अभियुक्त ने उससे एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक उसे अपने घर रंपुरा ले आया। आरोप है कि यहां अभियुक्त ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते मार्च माह नाबालिग अपने घर मुंबई आ गई। 25 मार्च को पीड़िता को पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे मुंबई के एक अस्पताल में ले गई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि पीड़िता नाबालिग है और नौ महीने की गर्भवती है। अस्पताल की सूचना पर मुंबई की वर्ली पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। मुंबई पुलिस ने मामला रुद्रपुर का होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज उसे रुद्रपुर ट्रांसफर कर दिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें