फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

Mon, 22 May 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता। 
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।आरोपी युवक ने युवती का गर्भापात भी करवा दिया। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक गायब हो गया। पीड़िता ने थाने के कई चक्कर लगाये लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



  नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव की युवती ने डीजीपी एस. गणपति को भेजे प्रार्थनापत्र में देवीपुर ,नानकमत्ता निवासी सुखदेव सिंह पुत्र हरनाम सिंह पर शादी की झांसा देकर यौन शोषण करने आरोप का लगाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि तीन साल तक युवक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवक ने धोखे में रखकर उसका गर्भपात भी करवा दिया।


शादी का दवाब बनाने पर युवक शादी से इंकार करते हुए गांव से गायब हो गया। पीड़ित न्याय के लिए थाने के चक्कर लगाती रही। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आखिर युवती ने डीजीपी से इसकी शिकायत की। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी धारा 376, 313 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें