फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने मार्केटिंग के अनुभव साझा किए

Sun, 05 Aug 2018 12:36 AM IST
कुंदन श्ााह अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
iim - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर में दो दिनी बिजनेस कॉन्क्लेव कोअलेसेंस-2018 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शनिवार को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. केएन बधानी ने किया। कार्यक्रम में देश की विख्यात कंपनियों के प्रमुख उपस्थित थे। इस अवसर पर लिंक्डइन से पुनीत नागपाल, स्टेफिनी एंटरटेनमेंट के संस्थापक स्टीफन हेव्स, जियोनी के मार्केटिंग हेड नोमित जोशी, आईडिया सेल्युलर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हितेश सूद एवं डॉ. रेड्डी लेब्रोट्रीज के डायरेक्टर अशोक वीके मौजूद थे। उन्होंने छात्रों से विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन जियोमी के मार्केटिंग प्रमुख नमित जोशी ने मार्केटिंग में डाटा के इस्तेमाल के बारे में बताया। आईडिया सेल्यूलर के हितेश सूद ने बंगाल में अपने मार्केटिंग अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी टीम ने पीले रंग के इस्तेमाल से आइडिया  का प्रचार प्रसार किया। मेघा आहूजा ने मार्केटिंग में डिजिटल कैंपेन के उपयोग को समझाया। छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर पहले दिन काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम के दूसरे दिन सभा में विभिन्न कंपनियों के मानव संसाधन प्रमुख छात्रों से अपने अनुभव साझा करेंगे। बता दें कि 2011 में स्थापित आईआईएम काशीपुर महानगरों से बाहर पहला आईआईएम है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें