फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से विवाहिता की मौत

Fri, 14 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक महिला ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पांच माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने दामाद और ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



ग्राम सुल्तानपुर लोंगी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद यूपी निवासी शिवानी (19) ने बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर पी लिया। ससुरालियों ने उसे काशीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों नेे शिवानी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिवानी के पिता ग्राम शक्ति खेड़ा भगतपुर मुरादाबाद निवासी किशोरी ने शिवानी के ससुरालियों पर दहेज के खातिर उनकी पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। किशोरी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में हैसियत से अधिक दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद ही उसका पति बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। चार महीने से उसे मायके नहीं भेजा। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें