तैराकी संघ और जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय ओपन तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चार आयु वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में अंडर फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अनहद तिवारी ने बाजी मारी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, सीपी बहुगुणा, पूनम त्यागी सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने किया।
अंडर 10 फ्री स्टाइल के बालक वर्ग में अनहद तिवारी प्रथम, रुद्रांश सुयाल द्वितीय, ध्रुवांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्रेया चौहान प्रथम, मान्या मिश्रा द्वितीय, मेघा अग्रवाल तृतीय रही। अंडर 12 बालक वर्ग में पारस शर्मा प्रथम, दिवाकर सेरावत द्वितीय, वंशज गुप्ता तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिया जोशी प्रथम, असिका गुप्ता द्वितीय, हक्वांशी त्यागी तृतीय रही।
अंडर 14 बालक में तन्मय रावत प्रथम, पारस तोमर द्वितीय, मेहुल सिंह तृतीय, बालिका वर्ग में मुस्कान गुप्ता प्रथम, प्रकृति नेगी द्वितीय, समृद्घि तृतीय रही। अंडर 17 बालक वर्ग में चित्रांश प्रथम, प्रमन द्वितीय, उद्देश्य तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, दिया द्वितीय, श्रेया तीसरे स्थान पर रही। समापन में साईं फुटबाल कोच सीजी बहुगुणा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। इस मौके पर डीपी जुयाल, जेपी यादव, गुरुदेव सिंह, आनंद बोरा, दयाल फर्स्वाण, माहेश्वर नेगी, सीमा रावत, मोहम्मद सलीम, बीएस रावत, शालिनी गुप्ता, राकेश खत्री आदि मौजूद रहे।