फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश की अफसर निकाल रहे हवा: हिचकोले खा रही जनता, कई सड़कें अब भी नहीं हो सकी गड्ढा मुक्त

Wed, 14 Oct 2026 12:26 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश का पालन रुद्रपुर में सिस्टम की नाकामी से बेअसर हो रहा है। शहर की कई मुख्य सड़कों पर अब भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे जनता को हिचकोले खाते हुए चलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
रुद्रपुर में बगवाड़ा की सड़क पर हुआ गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी के सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के आदेश का पालन रुद्रपुर में सिस्टम की नाकामी से बेअसर हो रहा है। शहर की कई मुख्य सड़कों पर अब भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिससे जनता हिचकोले खाते हुए चलने के लिए मजबूर है। हालत यह है कि कई जगहों पर सिर्फ मिट्टी-पत्थर भरकर खानापूरी कर दी गई है।

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधीन आने वाली अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। सीएम ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि दशहरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएं लेकिन रुद्रपुर में काम कछुआ चाल से चल रहा है। मंगलवार को अलग उजाला ने गड्ढों की पड़ताल की।

शहर के गल्ला मंडी रोड पर करीब 100 मीटर तक सड़क जगह-जगह से टूटी मिली। यहां रोजाना ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरती हैं, किसान धान बेचने के लिए यहां आते हैं। गड्ढों में हादसे का खतरा बना है। जनता इंटर कॉलेज के पास की सड़क पर गड्ढे हैं, स्कूली बच्चों को निकलने में परेशानी होती है।

सिविल लाइन डॉक्टर कॉलोनी की अंदरूनी सड़कें कई महीनों से नहीं बनीं। जयनगर वार्ड में नाली के साथ-साथ सड़क धंस गई है। रेलवे फाटक के पास और बगवाड़ा रोड पर तो गड्ढों की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

आज और कल का समय बाकी

विज्ञापन

सीएम की गाइड लाइन के अनुसार अधिकारियों के पास बुधवार और बृहस्पतिवार का समय बचा है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या दो दिन में सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे।

सिस्टम ने नहीं बनाई सड़क, लोगों मलबा डालकर पाट दिए गड्ढे
नगर निगम के अंतर्गत आने वाली बगवाड़ा की सड़क पर जब काम नहीं हुआ तो लोगों ने सिस्टम को आईना दिखा दिया। बगवाड़ा में लोगों ने अपने घरों से ट्रॉलियों में मलबा लाकर सड़कों पर बिछाया और गड्ढों को पाट दिया। बगवाड़ा निवासी विक्रमजीत ने बताया कि क्षेत्र में दो लोगों ने अपने पुराने मकान तोड़े। उससे जो मलबा निकला वह गड्ढों में भर दिया। अब गड्ढे नहीं होने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है।

जहां-जहां सड़कों पर गड्ढे हुए हैं उनका पैचवर्क कार्य चल रहा है। तय समय पर लोनिवि के अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत कर ली जाएगी। - गजेंद्र सिंह, ईई, लोनिवि

नगर निगम के अंदर आने वाली कई सड़कें नई बननी हैं। कुछ का टेंडर हो चुका है। जहां सड़कें खराब हैं उनका पैचवर्क का काम एक-दो दिन के भीतर करा दिया जाएगा। - शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें