उत्तराखंड प्री मेडिकल टेस्ट (यूपीएमटी) में जसपुर के पेट्रोल पंप व्यवसायी मुकेश प्रधान की पुत्री मानसी सिंह ने 183 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। छात्रा की मां सविता सिंह गृहणी हैं। मानसी ने हाईस्कूल मारिया स्कूल और इंटरमीडिएट दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून से हासिल की। मानसी ने दूसरे प्रयास में आठ से दस घंटे की नियमित पढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।