श्री गुरुनानक कन्या इंटर कालेज की इंटर छात्रा नीरजा गंगवार ने भी सफलता की बुलंदियों को छुआ है। उन्हें मेरिट लिस्ट में 15वीं रैंक और 453 अंकों के साथ 90.60 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। शांति विहार कालोनी निवासी एवं कविता लिखने की शौकीन नीरजा के पिता भूप राम व्यवसायी और माता श्याम प्यारी गृहणी हैं। वह मेकेनिकल इंजीनियर बनना चाहती हैं। गणित उनका प्रिय विषय है। सफलता का श्रेय उसने माता पिता, गुरुजनों के अलावा ताऊ गणेशी लाल को दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर संधू के अनुसार स्कूल की ही इंटर की छात्रा वसुंधरा जैन पुत्री अक्षय जैन (माता सरिता जैन) ने 24वीं रैंक के साथ 436 अंक पाए है। वसुंधरा भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती है। मलिक कालोनी निवासी वसुंधरा के पिता बिलासपुर में एलआईसी के शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।