फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सितंबर में मिलेगा पंतनगर का आम

Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर।
विज्ञापन
alphonso mango
विज्ञापन

विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के उद्यान वैज्ञानिकों ने देर से पकने वाले बारहमासी और अन्य प्रकार के आमों के जननद्रव्यों पर शोध किया, जिनमें 19 जननद्रव्य विकसित करने में सफलता मिली है। अब आमों का लुत्फ  सितंबर में लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

भारत में आम की लगभग 1200 किस्में पाई जाती हैं। इनमें से उत्तरी भारत में प्राय: आठ-नौ किस्मों का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन किया जाता है। विवि के उद्यान अनुसंधान केंद्र के संयुक्त निदेशक एवं आम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शोध कार्य के प्रारंभिक चरण में 19 जननद्रव्यों (जर्मप्लाज्मा) को चिन्हित किया गया है। इनमें से पांच जननद्रव्य जैसे पीएमएसएस 1, 17, 20, 24 और पीएमसीएस 3 देर से पकने वाले, सात जननद्रव्य जैसे पीएमएसएस 19, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 बारहमासीए दो जननद्रव्य जैसे पीएमएसएस 9 व 14 आदि उपयुक्त पाए गए हैं। इनमें से पीएमएस 1 पंत आम-1 अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के प्रथम सप्ताह तक पककर तैयार हो जाता है। इसके उत्पादन से बागवान एवं किसान अधिक आय भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें