फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर की मनदीप कौर बनीं विश्व में नंबर एक शटलर

Sun, 05 Mar 2023 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाजपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर की विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। एसएल-3 श्रेणी के महिला एकल वर्ग में उनके 50250 अंक हैं। 48872 अंकों के साथ मानसी गिरीचंद्र जोशी दूसरे और पारूल दलसुखभाई परमार 43850 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। एसएल-3 के युगल वर्ग में मनदीप अपनी जोड़ीदार मनीषा रामदास के साथ 42800 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का श्रेय मनदीप ने भारतीय पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना को दिया। मनदीप का कहना है कि वह पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहती है। इसके लिए वह क्वालीफायर राउंड में कड़ी मेहनत कर रही है। बता दें कि, मनदीप कौर को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) में चयनित किया गया है। हाल ही में मनदीप कौर ने स्पेन में पेरिस ओलंपिक के क्वालीफायर राउंड में हिस्सा लिया। यहां उनका शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें