फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bazpur: बर्खास्त CRPF कर्मी से 32 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, तनाव के चलते कर्मी की हो गई मौत; जानें मामला

Thu, 06 Jun 2024 05:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सीआरपीएफ के बर्खास्त कर्मी को दोबारा नौकरी दिलाने के नाम 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

सीआरपीएफ के बर्खास्त कर्मी को दोबारा नौकरी दिलाने के नाम 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी नीतू अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सीआरपीएफ कर्मी था। 21 अप्रैल 2021 को डयूटी के दौरान सीनियर कमांडर से अभद्रता करने के आरोप में 30 नवंबर 2021 को उसके भाई को बर्खास्त कर दिया था। उसके भाई के दोस्त संतोष राम का फोन आया कि वह उसके भाई को दोबारा डयूटी दिला देगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कांग्रेस के विधायकों का अपने बूथ पर खराब प्रदर्शन, सीएम को हराने वाले कापड़ी को मिले 114 वोट
विज्ञापन


इसमें 25 लाख रुपये का खर्चा आएगा जिस पर उसने एक लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपी के बताए बैंक खाते में उसने कई बार में करीब 32 लाख रुपये डाल दिए। इसी तनाव में उसके भाई आदेश कुमार की मौत हो गई। इसके बाद पैसे वापस मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 2023 में आरोपी संतोष राम निवासी बिहार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि आरोपी को धारा 41(1) का नोटिस दिया गया था लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी संतोष राम के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया। पुलिस टीम ने बिहार के रांची क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया। मंगलवार को बरेली बाइपास चौक से आरोपी संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है।

टीम में इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई देवेंद्र मनराल, सुनील कुमार, जगदीश कोठियाल, इंदू राणा शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें