रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जगतपुरा-आवास विकास में मारपीट में चार लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नितेश कुमार पर चाकू से वार कर दिए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर शहर में मोबाइल कारोबार में वर्चस्व और प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। जगतपुरा-आवास विकास क्षेत्र में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान राजकुमार उर्फ नितेश कुमार (30) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में दिनदहाड़े हुई हत्या से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा-आवास विकास में दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति की मोबाइल की दुकानें आमने-सामने हैं। दोनों के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर लंबे समय से तनातनी चली आ रही थी। शुक्रवार सुबह इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए।
घायलों को लेकर दोनों पक्ष जिला अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार उर्फ नितेश कुमार पुत्र कमलेश जौहरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसका उपचार किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल परिसर में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद जिला अस्पताल में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी लेने पहुंचे एसपी सिटी प्रमोद कुमार के सामने ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। स्थिति संभालने और दोनों पक्षों को अलग करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।