फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: किराये के मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी बच्चों संग रक्षाबंधन पर मायके गई थी

Wed, 02 Sep 2026 11:00 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के फुलसुंगा में किराये के मकान में रह रहे 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के फुलसुंगा में किराये के मकान में रह रहे 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिलहर, जिला शाहजहांपुर (यूपी) निवासी जितेंद्र कश्यप पुत्र होरीलाल तीन साल से सिडकुल में नौकरी कर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फुलसुंगा में किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन पर मायके गए हुए थे जबकि भाई-बहन अलग रहते हैं। मंगलवार की देर रात जब मकान मालिक की बेटी किसी काम से कमरे गई और दरवाजा खोला तो शव पंखे पर लटका देखा।

मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। एफएसएल टीम ने भी कमरे और आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य नहीं मिला। सीओ विभव सैनी ने बताया कि जितेंद्र का शव करीब दो-तीन दिन से फंदे पर लटका प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें