फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: 14 साल की नाबालिग को अपने घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Mon, 09 Sep 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में महिला अपराधों की संख्या थम नहीं रही है। एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम शहर के एक वार्ड में रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बीते शुक्रवार की रात फाजलपुर महरौला की आनंद विहार काॅलोनी निवासी पवन उर्फ नीरज ठाकुर उनकी 14 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। इस दौरान आरोपी ने डरा धमकाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान बेटी आरोपी नीरज के घर में मिली। बेटी ने बताया कि आरोपी नीरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में तैनाती लेकर गायब हो गए 18 डॉक्टर, कागजों में तैनाती से रिक्त नहीं हुए पद
विज्ञापन


मामले में शिकायत मिलते ही तत्काल अभियुक्त पवन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त मूल रूप से कानपुर के पलिया भाेगपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें