फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से मनचला बोला: तेजाब डाल चेहरा जला दूंगा, किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 11:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने किशोरी को तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा में छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने किशोरी को तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी बेटे को एक युवक पिछले छह-सात महीने से परेशान कर रहा है। आरोपी बेटी का पीछा कर अभद्र टिप्पणियां करता है। इस पर बीती 16 फरवरी को उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के कुछ समय तक तो आरोपी शांत रहा लेकिन अब वह दोबारा बेटी को परेशान करने लग गया है।

आरोप है कि 16 जुलाई को बाजार से लौटते समय आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी दी। इसके बाद से बेटी सहमी हुई है और घर से बाहर भी नहीं निकल रही है।

कहा कि अब आरोपी युवक घर पर आकर धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चारूबेटा निवासी इसराइल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें