फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला में पशुओं के घेर में सो रहे व्यक्ति की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम टीला में गोशाला में सो रहे एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर पर ईंट और डंडा मारकर हत्या की गई है। उसकी दाईं कनपटी पर चोट का गहरा निशान था। कान आधा कटा हुुआ था। कान और नाक से खून भी रिस रहा था। मृतक के पुत्र सचिन ने अपनी चाची और तहेरे भाई पर हत्या का शक जताते हुए कुंडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंडा थाने के ग्राम टीला निवासी चंद्रपाल प्रजापति (46) मजदूरी कर परिवार को पालता था। पास में ही उसके दो भाइयों विक्रमपाल और रामपाल के मकान हैं। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर तीनों भाइयों के पशुओं के घेर हैं। सोमवार रात चंद्रपाल अपने घेर में सोया था। मंगलवार तड़के पांच बजे उसका बड़ा बेटा सचिन जब पिता को उठाने घेर में गया तो वह चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था। पास में फटी हुई लकड़ी पड़ी थी। सचिन परिजनों और पड़ोसियों की मदद से पिता को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जुटाई जानकारी
काशीपुर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव ने मामले की सूचना कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी को दी। सूचना पर एसपी प्रमोद कुमार, एसओ कुंडा अरविंद, एसआई विजेंद्र कुमार व एसआई विनय मित्तल ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एसआई महेश चंद्र ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र सचिन और तुषार तथा दो पुत्रियां सोनी व शिखा हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
चाची-भतीजे के नाजायज रिश्तों की भेंट चढ़ गया चंद्रपाल
काशीपुर। चंद्रपाल की हत्या अवैध संबंधों में आड़े आने के कारण किए जाने की बात कही जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को यहीं जानकारी मिली है। इस हत्याकांड को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की बाद बुधवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।
टीला निवासी चंद्रपाल तीनों भाइयों में बड़ा था। दोनों छोटे भाइयों का वह खासा ख्याल रखता था। चंद्रपाल ने ही सात साल पहले गाजीपुर (यूपी) निवासी से अपने छोटे भाई रामपाल का विवाह कराया था। रामपाल के भी चार बच्चे हैं। पिछले चार वर्षों से उसकी पत्नी के अपने जेठ के बेटे के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। चाची-भतीजे का रिश्ता होने के कारण शुरू में किसी ने उनके मेलजोल पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन उनकी हरकतों से पूरे गांव में बात फैलने लगी। इस पर दोनों ने खुलकर अपने बीच के संबंध स्वीकार लिए। यह बात चंद्रपाल और उसके रिश्तेदारों को नागवार गुजरी। दो साल पहले चंद्रपाल ने इस संबंध का विरोध किया। तब यह मामला पंचायत में भी पहुंचा।
चंद्रपाल की पत्नी गोमती ने बताया कि देवरानी (आरोपित महिला) पंचायत में ही अपने पति रामपाल और जेठ चंद्रपाल को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ी थी। पंचायत में मौजूद लोगों ने उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीनी थी। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पुत्र सचिन ने कहा है कि तीन दिन पूर्व चाची को लेकर तहेरा भाई मुरादाबाद गया था। सोमवार को दोनों लौटे तो उनकी उसके पिता चंद्रपाल के साथ कहासुनी हो गई। उनके बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। उसे शक है कि चाची और तहेरे भाई ने ही उसके पिता की हत्या की है।
तहेरा भाई जसपुर रोड स्थित एक पेपर मिल में हेल्पर है। सोमवार को वह रात्रिकालीन शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए फैक्टरी गया था। शिफ्ट इंचार्ज ने बताया कि रात करीब दस बजे फैक्टरी की मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण फैक्टरी बंद करनी पड़ी। सचिन का कहना है कि इसी का फायदा उठाकर वह फैक्टरी के पिछले दरवाजे से निकला होगा। पुलिस पूछताछ में घटना को लेकर संदिग्धों ने काफी जानकारियां दीं हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर मिर्च के खेत से खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है। पुलिस ने खून से सनी मिट्टी और चारपाई के बांध भी सैंपल के रूप में एकत्र किए हैं।
प्रथमदृष्टया जांच में चाची-भतीजे के बीच संबंधों में आड़े आने के कारण चंद्रपाल की हत्या होने की जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।- प्रमोद कुमार, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें