फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: धान की रोपाई के समय सांप के काटने से श्रमिक की मौत, साथियों संग मजदूरी करने बरेली से आया था शिशुपाल

Thu, 06 Jul 2023 08:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

सुबह श्रमिक धान रोप रहा था, इसी दौरान खेत की मेड़ के नजदीक सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन साथी श्रमिक उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा क्षेत्र सांप के काटने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक एक खेत में धान रोप रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव सेंडा देवरनिया जिला बरेली (यूपी) निवासी शिशुपाल (25) खेतिहर मजदूर था। वह 15 जून को गांव राघव नगर किच्छा में एक खेत स्वामी के खेत में धान रोपने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ आया था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह वह धान रोप रहा था, इसी दौरान खेत की मेड़ के नजदीक सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन साथी श्रमिक उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किच्छा एसएचओ धीरेंद्र कुमार के अनुसार श्रमिकों ने बताया कि शिशुपाल के पिता के काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है और मां दिव्यांग है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें