पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम
काशीपुर। एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसको आननफानन में सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला लक्ष्मीपुरपट्टी मझरा निवासी विजय सैनी (34) पुत्र हीरा सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते शनिवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते उसने घर में कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। जैसे ही परिजनों व उसकी पत्नी सुनीता को पता चला उन्होंने उसे आनन-फानन में नीचे उतारा। बताया जा रहा है मोहल्ले में एक डॉक्टर को बुलाकर लाए और उनको दिखाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको सरकारी अस्पताल ले जाने की बात कही। तब परिजन विजय सैनी को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें परिजनों ने बताया वह अपने पीछे दो बेटे व पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। बताया कि आखिर मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाई पता नहीं चला है। वह पेंटर का काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।