फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर उसकी नाबालिग बेटी ते दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई करने पर आरोपी की ओर से परिवार को धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बीती 13 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी बेटी को अपने घर ले गया। आरोपी ने उसकी बेटी ते दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने घर आकर उसे जानकारी दी। उसने आरोपी से जानकारी चाही, जिस पर युवक झगड़ा करने पर उतारू हो गया। आरोपी ने किसी को बताने या कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ पॉस्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें