फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी जमीन पर धान काटने वालों पर केस

Sun, 05 Oct 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। प्राग फार्म में कब्जे में ली गई सरकारी जमीन पर लगे धान काटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही कंबाइन और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पटवारी हरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि प्राग फार्म की सरकारी जमीन से धान की फसल कंबाइन से काटी जा रही है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। जहां कंबाइन से फसल काटी जा रही थी। कटान कार्य को रुकवाकर उन्होंने मशीन व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। फसल आरतारा नूरी मस्जिद निवासी सलीम काट रहा था।
सलीम ने बताया कि धान की फसल को काटने के लिए उन्हें एक निजी कंपनी के मैनेजर ने कहा है। पटवारी के अनुसार यह जमीन राज्य सरकार के नियंत्रण में हैं।
बरामद कंबाइन व धान भरी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सलीम समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें