फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने दुष्कर्म की जानकारी मां को दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को ग्राम बरकीडाडी़ निवासी राजवीर सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें