फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती...फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 05:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद दानिश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर दबाव बनाता रहा।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। जांच के बाद सोमवार को कैमरी, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें