फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: लावारिस पशु से बाइक टकराई, युवक और उसकी बुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

Sat, 03 Oct 2026 04:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा में रुद्रपुर रोड पर अचानक सामने आए लावारिस पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी उसकी बुआ घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में रुद्रपुर रोड पर अचानक सामने आए लावारिस पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठी उसकी बुआ घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए किच्छा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम मंडनपुर, बहेड़ी अपनी बुआ अनवरी निवासी वार्ड 15, किच्छा निवासी आरिफ पुत्र वली मोहम्मद बाइक से रुद्रपुर से किच्छा ला रहे थे। एनएच-74 पर अचानक उनकी बाइक के सामने लावारिस पशु आ गया। बाइक की पशु से जोरदार टक्कर हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को किच्छा सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हादसे कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें