खटीमा में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कंपनी में कार्य करती है। उसी कंपनी में पकड़िया निवासी फरमान भी काम करता है। उसे वह छह माह से जानती है। फरमान उसका शारीरिक शोषण करता था। विरोध करने पर उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार रात फरमान घर में घुस गया और उसके साथ अनैतिक कार्य करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर परिजन व आस पड़ोस के लोग भी जाग गए। लोगों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और चकरपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।
ये पढ़ें- Champawat Crime: चंपावत में दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज; आरोपी की तलाश जारी
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।