फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को मिले साढ़े सात हजार प्रतिमाह और मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम

विज्ञापन
काशीपुर तहसील में प्रदर्शन करते युंका कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। कोरोना संक्रमण काल मे श्रमिकों को एकमुश्त दस हजार रुपये और प्रति माह 7500 रुपये की सहायता दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर युकां कार्यकताओं ने पंत पार्क में धरना दिया। बाद में उन्होंने तहसील पहुचकर ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में मजदूर परिवार को तत्काल 10000 रुपये की फौरी सहायता दिए जाने और अगले 6 महीने तक प्रत्येक परिवार को 7500 रुपये प्रतिमाह मदद योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने मनरेगा के तहत श्रमिकों को 200 दिन का रोजगार आवश्यक रूप से दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में किसानों को उनकी खराब फसलों का मुआवजा दिये जाने, क्वारंटीन सेंटरों के हालात सुधारे जाने की भी मांग की गई। धरना व ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अब्दुल कादिर, युकां विस क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात सहानी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, जिला सचिव मोहम्मद सारिम, पूर्व छात्रसंघ संयुक्त सचिव वसीम अकरम , सचिन कुमार, सौरभ मल्होत्रा, मोहम्मद जामिन, निशू शर्मा, गुरबाज सिंह विर्क आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें