फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच मुक्त गांव बना गांव रामनगर

Thu, 09 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
125 शौचालय बनने के बाद ग्राम रामनगर काशीपुर शौच मुक्त हो गया है। प्रभारी डीएम ने गांव का निरीक्षण किया। अब कोई भी ग्रामीण खुले में शौच नहीं जाए, इसके लिए उन्होंने निगरानी समिति का गठन किया। बुुधवार की शाम प्रभारी डीएम आशीष श्रीवास्तव सरकारी अमले के साथ ग्राम काशीपुर रामनगर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने गांव में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। गांव में 125 शौचालय बनने के बाद 500 घर वाले गांव में कोई घर नहीं बचा, जहां शौचालय नहीं है। उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से कहा कि खुले में शौच जाने से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। कोई खुले मे शौच नहीं जाए, इसके लिए निगरानी समिति का गठन किया गया। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता से बीमारियां नहीं आती है। खाने के बर्तन और पहनने के कपडों को साफ रखना चाहिए। एक ग्रामीण ने इंदिरा आवास योजना में रुपये नहीं मिलने की शिकायत की। इससे पहले ग्राम प्रधान सुषमा देवी ने डीएम का स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर परियोजना प्रबंधक स्वजल भीम सिंह, एसडीएम दयानंद सरस्वती, वीडीओ गिरजा शंकर, ग्राम प्रधान सांडखेड़ा रोहित कुमार, ग्राम प्रधान खरमासी राजेश कुमार, ग्राम प्रधान कुंडेश्वरी संजय चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें