फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए कृषि को बनाएं रोजगारपरक : डॉ. पॉल

Sat, 27 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 पंतनगर विवि के सभागार में हुई पर्वतीय कृषि परिदृश्य की तीन-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए कृषि को रोजगारपरक बनाने के साथ खाद्य प्रसंस्करण और भंडारण पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को अपने ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर पर्वतीय क्षेत्रों के कृषि उन्नयन के लिए शोध एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पर्वतीय क्षेत्रों से किसानों का पलायन रोकने के लिए वहां पैदा होने वाली फसलों, मोटे अनाज, मडुवा, इत्यादि का उत्पादन बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

    पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मंगला राय ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं का ठीक प्रकार से समाधान करने के विश्वविद्यालय के संकल्प के अंतर्गत इस तीन-दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें देशभर से पर्वतीय क्षेत्र की समस्याओं पर विशिष्ट ज्ञान एवं अनुभव रखने वाले वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है। उनकी सहायता से पर्वतीय कृषि के उन्नयन एवं विकास के लिए शोध एवं विकास के साथ-साथ नीतिगत दिशा का निर्धारण किया जाएगा।  डा. मंगला राय ने बताया कि इस संगोष्ठी में आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। संगोष्ठी में डा. एमपी सिंह ने उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि की समस्याओं, जैसे गुणवत्तायुक्त बीज एवं पौध रोपण सामग्री की कमी, सर्दियों में सिंचाई जल की कमी तथा फार्म मशीनीकरण की आवश्यकता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डा. आरके सिंह ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन के महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे चारा-दाना की कमी, पशुओं की प्रजनन क्षमता में कमी के बारे में अपने विचार रखे।
इस दौरान केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इंफाल के कुलपति डा. एमपी सिंह, पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. ए. पटनायक, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के निदेशक डा. आरके सिंह, डा. जेपी सिंह सहित कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एवं केंद्रीय समिति द्वारा जारी की गई बासमती धान की नई प्रजाति पंत बासमती-1 एवं पंत बासमती-2 के प्रजनकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। जिनमें डा. सुरेन्द्र सिंह, डा. इन्द्रदेव पांडेय, डा. एमके नौटियाल, डा. एमके कर्णवाल, डा. डीसी बासखेती, जैनेन्द्र प्रसाद, श्रवण कुमार शामिल थे।
विज्ञापन



राज्यपाल ने किया विश्वविद्यालय केन्द्र का शिलान्यास
पंतनगर। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक विश्वविद्यालय केन्द्र का शिलान्यास भी किया गया। दस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस केन्द्र में विभिन्न ब्लॉक बनाए जाएंगे। जिनमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए रेस्टोरेंट, एक कांफ्रेंस एवं काउंसलिंग हॉल और विश्वविद्यालय के विभिन्न उत्पादों के विक्रय काउंटर बनाए जाएंगे। साथ ही इसमें 500-700 विद्यार्थियों की बैठने की क्षमता वाले थिएटर का भी निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें