काशीपुर। रामनगर रोड केला मोड़ स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा हुई थी जिसमे दोनों कक्षाओं के करीब 16 बच्चे चार से पांच विषयों में फेल हो गए। स्कूल ने मार्च में इन बच्चों की लिखित परीक्षा ली। इसमें भी फेल हो गए। अप्रैल के पहले सप्ताह में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के तीन शिक्षको के पैनल ने मौखिक ऑनलाइन टेस्ट लिया। जिसमें दोनों कक्षाओं के पांच बच्चे पास हो गए। जिन्हें अगली कक्षा में भेज दिया गया है। फेल हुए शेष बच्चों के अभिभावकों ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की। उपशिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने स्कूल पहुंचकर बच्चो का रिकॉर्ड जांचा। वार्षिक, मासिक व अन्य परीक्षाओ में भी बच्चे अनुत्तीर्ण पाए गए। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड के आधार पर बच्चे पढ़ाई में बहुत कमजोर है, जिसके चलते वह फेल हुए है। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे सभी परीक्षाओं में फेल हुए है। इन बच्चों की स्कूल में उपस्थिति भी महज 20 से 30 प्रतिशत है। बच्चों को एक मौका और दिया गया है।