फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक्स-रे प्राविधिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने महेश

Sat, 25 Feb 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश कार्यकारिणी हुई निर्वाचित, 13 जिला कार्यकारिणियों का निर्विरोध गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। उत्तराखंड एक्स-रे प्राविधिक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 35 मतों के जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी राजवीर सिंह को नौ मतों से पराजित किया। तीसरे प्रत्याशी एजाज अहमद को सिर्फ एक वोट मिला। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 13 जिलों की कार्यकारिणियों का निर्विरोध गठन हुआ।
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शनिवार को उत्तराखंड एक्स-रे प्राविधिक संघ का प्रांतीय अधिवेशन हुआ। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तरीय कार्यकारिणियों का गठन हुआ। प्रदेश महासचिव शील निधि त्रिपाठी, प्रदेेश कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष महिला कमला आर्या, सचिव वेद प्रकाश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चमोली और संगठन मंत्री राजनारायण त्रिपाठी चुने गए। इसके अलावा कुमाऊं मंडल सचिव हरीशचंद्र भट्ट, गढ़वाल मंडल सचिव नवीन सिंह परिहार और संरक्षक एसआर पांडेय के नामों की घोषणा की गई। वहां पर एसके द्विवेदी, योगेंद्र त्रिवेदी, डॉ. पीके श्रीवास्तव, बीएन बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अल्मोड़ा की कविता, यूएस नगर के देवेंद्र बने अध्यक्ष
रुद्रपुर। प्रांतीय अधिवेशन के दौरान प्रदेश के सभी 13 जिलों की कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हुईं। अल्मोड़ा की जिला अध्यक्ष कविता भट्ट और जिला मंत्री विक्रम मंडल बने। इसी तरह ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, जिला मंत्री संतोष त्रिपाठी, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष दीपक परगाई, जिला मंत्री अशोक भट्ट, बागेश्वर के अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला मंत्री हिमांशु दुबे, चंपावत के अध्यक्ष शैलेष पांडेय, जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव, देहरादून के अध्यक्ष आरसी पुरोहित, जिलामंत्री बसंती नेगी, हरिद्वार के अध्यक्ष ओम शिव, जिला मंत्री तरुण गौतम, पौड़ी के अध्यक्ष सचिन कुमार, जिला मंत्री सुनील उनियाल, उत्तरकाशी के अध्यक्ष संतोषी प्रसाद, जिला मंत्री संदीप राणा, चमोली के अध्यक्ष राकेश पाल, जिला मंत्री अवधेश, रुद्रप्रयाग की जिला अध्यक्ष सुरभि, टिहरी के अध्यक्ष राजकमल, जिला मंत्री मुुकेश गोसाई और नैनीताल के अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव और जिलामंत्री सीएस मौर्या बने। संवाद
-
फोटो-25 आरडीपी 06 पी- रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में शपथ ग्रहण करते नए पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें