फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र के रूप में हुई शव की शिनाख्त

Sat, 09 Jul 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दो दिन पहले फीका नदी पुल के नीचे बरामद हुई अधेड़ की सड़ी-गली लाश की शिनाख्त हो गई है। यह शव महेंद्र सिंह (50) पुत्र बत्तू सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर जसपुर का निकला। बताया जा रहा है कि महेंद्र की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण वह चार जुलाई को घर से गायब हो गया था।
विज्ञापन


उसकी लाश परिजन इसलिए नहीं पहचान पाए थे कि पुलिस ने उसे सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। बाद में परिजनों ने मोर्चरी जाकर शव की शिनाख्त की तो वह महेंद्र सिंह का निकला। पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने महेंद्र का अंतिम संस्कार फीका नदी पुल पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें