फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसों को न्योता दे रहा महतोष मोड़–मनु नगर लिंक मार्ग

Tue, 10 Mar 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर। महतोष मोड़ से मनु नगर को जोड़ने वाली सड़क पर चलना दूभर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और धूल ने राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी में डाल रखा है। अंधेरा होने पर गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है।



दस अक्टूबर को विधायक शिव अरोरा ने 11 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया था।

यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पर कई शिक्षण संस्थान हैं। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है।

इसके अलावा इस मार्ग पर सिख समाज के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गुरुद्वारा श्री हरगोविंद सर नवाबगंज और बाबा दीप सिंह डेरा है। इसी सड़क पर पड़ाव के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बालेंदु प्रकाश का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी है। जहां देश-विदेश से मरीज आते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन की शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं होने के कारण धीमी गति से सड़क का निर्माण हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन








-इंसेट

सांसद अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। कुछ तकनीकी समस्याओं के निस्तारण के बाद कार्य को समय से पूरा कराया जाएगा।

- राजेश बजाज

पूर्व जिला पंचायत सदस्य, खानपुर पूर्व



-इंसेट



पेयजल पाइप लाइन की शिफ्टिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही शिफ्टिंग का कार्य शुरू होगा।

- सुनील जोशी

अधिशासी अभियंता, जल निगम रुद्रपुर



-इंसेट



ग्राम प्रधान से बातचीत हो चुकी है। पाइप लाइन की समस्या का निस्तारण हो चुका है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।

- सचिन नौटियाल

जेई, लोनिवि रुद्रपुर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें