फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर में महाशिवरात्रि मेला आज से, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
नखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियां कमेटी ने पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार से मेले का आगाज होगा। आयोजन स्थल पर झूले, दुकानें आदि सज गए हैं। मेले के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी को प्रशासन से दस दिन की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

चकरपुर-बनबसा के मध्य स्थित ऐतिहासिक वनखंडी महादेव शिव मंदिर में पिछले कई दशकों से महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन होता रहा है। मेले में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर शिवलिंग में जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते है। इस शिवलिंग की मान्यता है कि वह नक्षत्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सात रंग बदलता है।
बृहस्पतिवार से होने वाले मेले को लेकर मेला स्थल पर दुकानदारों ने दुकानें सजा दी है। बच्चों के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, झुला, सर्कस, मिकी माउस आदि लग चुके है। मेला कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मिल गई है। मेले के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना होगा। मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें