फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को हराकर महाराष्ट्र बना चैंपियन

Tue, 25 Dec 2018 12:43 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिनेशपुर में ट्राफी के साथ विजेता महाराष्ट्र की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर खेल समिति और डिसेबल्ड र्स्पोटिंग सोसाइटी उत्तराखंड के सौजन्य में खेली गई राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट स्पर्धा का खिताब महाराष्ट्र टाइगर्स ने अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी संजीव मैन ऑफ द सीरीज और महाराष्ट्र के विश्वनाथ मैन ऑफ द मैच चुने गए।सोमवार को आईटीआई मैदान पर खेले गए 20-20 का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र टाइगर्स और उत्तर प्रदेश राकेट्स के बीच खेला गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कप्तान रमेश सरतापे ने टॉस जीकर यूपी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आदित्य के 46, हुकुम सिंह के 29,  विनोद के 27 रनों की बदौलत यूपी ने पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए। महाराष्ट्र की ओर विश्वनाथ, संतोष ने दो-दो और परशुराम ने एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में महाराष्ट्र की टीम ने परशुराम के 40, गनेश के 54 और विश्वनाथ के धुआंधार नाबाद 65 रनों की बदौलत 14 वें ओवर में ही दो विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में यूपी ने गुजरात को 25 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अम्पायर विकास अरोरा और राजेश श्रीवास्तव रहे जबकि रवि सरकार, रहीमुद्दीन ने आंखों देखा हाल सुनाया। मैच की स्कोरिंग नरेश अग्रवाल ने की। इधर, फाइनल मैच का उद्घाटन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं संरक्षक सुरेश परिहार ने किया। मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष सीमा सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष् हिमांशु सरकार, हारुन रशिद और सभासदों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ नकद धनराशि दी।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार और नेपाल की गोल्ड स्टार कंपनी ने सभी 102 खिलाड़ियों को जूते भेंट किए। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, और उत्तराखंड की टीम को भी नकद धनराशि प्रदान की। आयोजन समिति के अध्यक्ष सरोज मंडल और सोसाइटी ने सभी का आभार जताया। वहां ईओ संजय कुमार, चंद्रकांत मंडल, रोहिताश्व मलिक, सुभाष सरकार, सत्यप्रकाश सिंह, सुधीर राय, सभासद सुकुमार सरकार, प्रोजित मंडल, सुनीला मिस्त्री, सत्यजीत विश्वास, गोविंद मंडल, काजल राय आदि थे।

व्हील चेयर एसोसिएशन के महासचिव ने बढ़ाया हौंसला 
दिनेशपुर। राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट फेडरेशन के महासचिव हारुन रशिद ने सोमवार को अपने गृह नगर आगरा से दिनेशपुर में आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने जनवरी 2019 में दुबई में पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की सीरीज होने की घोषणा की तो खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह टीमों में भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ी शामिल थे जो अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें