फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गाजे-बाजे के साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा

Mon, 29 Sep 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में शोभायात्रा निकालते समाज के लोग। स्रोत : महासभा
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने, स्वदेशी वस्तुएं अपनाने, बच्चों में संस्कारी गुणों को विकसित करने आदि के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ उद्योगपति योगेश जिंदल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महासभा अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, संरक्षक एसपी गुप्ता ने कुल देवी मां लक्ष्मी और वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन के प्रतीकमय रूप पर माल्यार्पण कर किया। अग्रसमाज, रस्तोगी, जैन, वार्ष्णेय, महौर, विश्नोई, गुलहरे, कुमारतनय, माहेश्वरी आदि वैश्य समाज के विभिन्न घटकों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में महिषासुर मर्दनी, लव कुश, ऑपरेशन सिंदूर, कृष्ण अर्जुन उपदेश, कुल देवी लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन का डोला, कुमार तनय समाज की ओर से कार्तिकेय, विश्नोई समाज से पर्यावरण जागरूकता जैन समाज आदि झांकियां और देवी देवताओं के अखाड़े डीजे बैंड आदि शामिल रहे। शोभायात्रा मोहल्ला किला से शुरू होकर मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई। वहां पर उद्यमी देवेंद्र अग्रवाल, केके अग्रवाल एडवोकेट, डाॅ. एसपी गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, बृजेश कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता, पूजा गुप्ता, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शक्तिफार्म में भी हुआ आयोजन

शक्तिफार्म। अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टैगोर नगर दुर्गा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के सनातन मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान युवा धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे और रथ पर भगवान अग्रसेन विराजमान थे। बैण्ड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में अग्र समाज के वरिष्ठ जन और महिलाएं भी शामिल थी। वहां पर जगदीश डालमिया, महेश मित्तल, जगन अग्रवाल, राधाकृष्ण अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अशोक शिंघल, विपिन डालमिया, आशू गर्ग आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें