फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां बगलामुखी प्रकट उत्सव पर हुआ महायज्ञ व देवी जागरण

Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मां बगलामुखी के प्रकट उत्सव पर महायज्ञ व देवी जागरण का आयोजन किया गया। मोहल्ला कानूनगोयान में मां काली देवी मंदिर के पास स्थित मां बगलामुखी देवी मंदिर में बीते सोमवार की देर शाम महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं रात दस बजे से मां भगवती के जागरण का आयोजन हुआ। इसमें भजन गायकों ने मां भगवती के सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान व झांकियों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार की सुबह आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहां पर पंडित रजत भारद्वाज, अश्वनी सैनी, पराग शर्मा, राहुल शर्मा, सुरेश कुमार, किरन शर्मा, अभिषेक चंबेल, पंकज कांबोज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें