फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी और डेंगू के प्रति लोगों को करें जागरूक : सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को टीबी और डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत आशाएं अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगी। मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएमएस डाॅ. पीडी गुप्ता ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में टीबी कार्यक्रम, डेंगू की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार कर जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में पहुंचे डीटीओ डॉ. राजेश आर्य ने टीबी कार्यक्रम और डेंगू की रोकथाम पर गंभीरता पूर्वक आमजन को जागरूक करने को कहा। वहां एसटीएस अजीत कुमार, सीएचओ आमिर खान, सना सिद्दकी सहित सेक्टर बेरिया दौलत, हरिपुरा, सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र की आशा वर्कर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें