फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होटल और ढाबों से 23 घरेलू सिलिंडर जब्त

Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाते तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। होटल और ढाबों में धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा है। पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को कई ढाबों और होटल में छापे मारकर वहां से 23 घरेलू सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन



घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल की सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग ने शुक्रवार को भूरारानी, छतरपुर, फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप, भदईपुरा, खेड़ा, भूतबंगला, आदर्श काॅलोनी, तीन पानी डैम आदि क्षेत्रों में छापे मारे। इस दौरान ढाबों और दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर मिले जबकि सूचना मिलने पर कुछ ढाबा संचालक मौके से भाग गए।

अभियान के दौरान दौरान कुल 23 सिलिंडर जब्त किए। इनमें दो सिलिंडर इंडेन, 18 सिलिंडर भारत और तीन सिलिंडर एचपी के शामिल हैं। संबंधित फर्म स्वामियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जब्त सिलिंडर को सुरक्षा की दृष्टि से गैस एजेंसी मेें रखा गया है। टीम में पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी, मुन्ना लाल आदि थे।
विज्ञापन


दोराहा चौक से हटाया अतिक्रमण

बाजपुर। शिकायत के आधार पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हाईवे स्थित दोराहा चौक से अतिक्रमण हटाया। गांव महेशपुरा निवासी हीरा ने तहसीलदार से अतिक्रमण की शिकायत की थी। इस पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल ने पुलिस टीम के साथ सड़क किनारे लगे फड़ों को हटा दिया। राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल ने बताया कि चौराहे पर सड़क किनारे लोनिवि की भूमि पर दो लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था।



प्रशासन ने मुख्य बाजार से हटाया अतिक्रमण

काशीपुर। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को फटकार लगाकर मुख्य बाजार से कई ठेले-फड़ को हटवाया।
तहसीलदार युसूफ अली के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को एमपी चौक से नगर निगम गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बाजार में जाम का कारण बनने वाले ठेले-फड़ को हटाकर खदेड़ दिया। इससे मार्ग में वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकी। तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को दोबारा सामान रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

काशीपुर मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटवाते तहसीलदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें