फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा का स्तर निम्न : पांच कमरों में चल रहा गदरपुर डिग्री कॉलेज

Thu, 06 Nov 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सिस्टम की व्यवस्थाएं अनोखी हैं। भवन बना नहीं कि डिग्री कॉलेज खोलकर पठन-पाठन का काम शुरू हो गया। बच्चे अच्छी व्यवस्था व कोर्स नहीं होने पर आज भी पढ़ने के लिए रुद्रपुर व काशीपुर जा रहे हैं। खास बात ये है कि कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव करा दिए जिससे छात्रों को अपनी राजनीति चमकाने का मौका जरूर मिल गया।
विज्ञापन

गदरपुर में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए आठ करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बाद भवन की चहारदीवारी बनाने का कार्य शुरू हुआ था जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। बारिश के मौसम में खेतों से होकर आने वाले पानी ने चहारदीवारी के कार्य को प्रभावित कर दिया। साथ की फाउंडेशन के लिए की गई खोदाई भी पानी की भेंट चढ़ गई। डिग्री कॉलेज के भवन का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। मौजूदा समय में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी गदरपुर के पांच कक्षा कक्षों में डिग्री कॉलेज का प्रशासनिक कार्यालय और बीए की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। डिग्री कॉलेज की स्थापना के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं और छात्रसंघ का भी गठन हो चुका है। नया भवन बनने पर यहां बीएससी, बीकॉम और अन्य विषयों की पढ़ाई करने का भी अवसर मिलेगा। इन विषयों की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर और हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें