फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड प्रेम गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
काशीपुर दोहरे हत्याकांड के बारे में पत्रकार वार्ता करती एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस ने मां-बेटे हत्याकांड के मास्टरमाइंड प्रेम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोतवाली में एएसपी कमलेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मोहल्ला लाहोरियान निवासी शकुंतला और उसके बेटे कलश की मकान कब्जाने की नीयत से मथुरा घुमाने के बहाने बीते 27 मार्च को हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव अलग-अलग जगहों पर फेंककर तेजाब डालकर जला दिए थे। 30 जून को हत्या में शामिल विक्रम उर्फ राजू यादव और अजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

लेकिन हत्या का मास्टरमाइंड प्रेम अवतार शर्मा निवासी ग्राम सौदासपुर डिलारी मुरादाबाद, हाल निवासी मोहल्ला लाहोरियान फरार हो गया था। शकुंतला का शव तो 28 मार्च को ही थाना सासन यूपी की पुलिस ने बरामद कर लावारिस में दाह संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी कलश का शव बरामद नहीं किया जा सका। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस अड्डे के पूर्वी गेट से प्रेम अवतार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शकुंतला और कलश की हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकारी।

बताया कि मथुरा में ही उसने रिक्शेवाले से हत्या में प्रयुक्त तेजाब और अंगोछा मंगवाया था। आरोपी ने आवास विकास निवासी नेपाल सिंह की स्विफ्ट कार संख्या यूके06एल9405 का इस्तेमाल हत्याकांड के लिए किया था, जिसे बरामद कर सीज कर दिया गया है। प्रेम को रिमांड पर लेकर कलश का शव बरामद कराया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें