डीडी चौक पर संदिग्ध रूप से खड़े प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में प्रेमी युगल ने आगरा से भागकर आने की बात कही। पहले तो युवक अपने आप को यूपी के विधायक का पुत्र बताने लगा, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ में बताया कि उसके पिता एक कंपनी में कार्यरत हैं। बीती रात्रि डीडी चौक पर एक नाबालिग प्रेमी युगल संदिग्ध हालत में खड़ा था। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में बताया कि दोनों आगरा में एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में पढ़ते हैं और 18 जनवरी को घर से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने पर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।