फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलपुरा रेंज में वन कर्मियों ने सागौन के गिल्टों से लदी दो बाइक पकड़ी, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वन कर्मियों की गश्ती टीम ने किलपुरा रेंज में दो बाइकों में दो सागौन के गिल्टे बरामद किए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने सफल रहे।
विज्ञापन

रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल की ओर से गठित खटीमा एवं किलपुरा की टीम बृहस्पतिवार को किलपुरा रेंज क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच खटीमा को विचवा सेनापानी मार्ग पर आरक्षित वन क्षेत्र से दो बाइकों की रोशनी आती दिखाई दी। वन कर्मियों ने बाइकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक तेजी से भगा दी। वन कर्मियों ने पीछा किया तो बाइक सवार सागौन के गिल्टों से लदी बाइक को फेंक कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आबादी की तरफ भाग गए। वन कर्मियों ने मौके से सागौन के गिल्टे से लदी बाइक संख्या यूके06एफ-6553 एवं दूसरी बाइक बिना नंबर की कब्जे में लेकर रेंज परिसर किलपुरा में खड़ा कर दिया। रेंजर ने बताया कि अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें