गदरपुर। नगरपालिका कार्यालय में पुष्कर सिंह धामी के सबसे अधिक समय तक सीएम बनने का रिकॉर्ड कायम करने पर कार्यक्रम हुआ। 29 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को भी आर्थिक रूप से सशक्त और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश गुंबर मिन्नी, मंडल महामंत्री अनिल जेटली सहित सभासद परमजीत सिंह पम्मा, सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, रजत कुमार, मोबिन सिद्दीकी, इदरीश पाशा, निर्मल नारंग आदि मौजूद रहे। संवाद