फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बायोमेट्रिक हाजिरी न होने से एलएलबी के छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
रुद्रपुर के एसबीएस पीजी कॉलेज में पुलिस के बीच परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में ऑल इंडिया बार की परीक्षा में छात्रों ने बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लेने पर हंगामा कर दिया। मशीन की बैटरी खत्म होने की वजह से हाजिरी नहीं होने की दिक्कत आई थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर के तीन केंद्रों पर ऑल इंडिया बार की परीक्षा होनी थी। रविवार सुबह से ही यूपी सहित प्रदेश के कई जिलों के छात्र शहर के सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज, सनातन धर्म डिग्री कॉलेज और एएनझा इंटर कॉलेज पर पहुंच गए। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचे 1002 अभ्यर्थियों में आधे से अधिक छात्रों की बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं हो सकी। छात्रों को लगा कि बायोमैट्रिक हाजिरी न होने से कहीं उनकी परीक्षा में कोई असर न पड़ जाए। इस भय से छात्रों ने दोपहर एक बजे परीक्षा छूटने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर कोतवाली से एसएसआई कमाल हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत कराया। उधर सिटी सुपरवाइजर मनोज पांडेय ने बताया कि बायोमैट्रिक हाजिरी न होने से छात्रों की परीक्षा में कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और परीक्षा कराने वाली संस्था से संपर्क किया तो वहां से भी इस मामले में कोई आपत्ति नहीं हुई। उनका कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है उन सभी की परीक्षाएं वैध मानी जाएंगी। तीनों केंद्रों पर 1747 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन 1720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 27 छात्र अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें