फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में चूक से हुई नन्हे की मौत : कापड़ी

विज्ञापन
खटीमा में प्रेस वार्ता करते विधायक भुवन कापड़ी। संवाद
विज्ञापन
खटीमा। सेवादार नन्हे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में विधायक भुवन कापड़ी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नन्हे को सुरक्षा देने में पुलिस की ओर से बरती गई लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए विधायक कापड़ी ने कहा कि चार जनवरी की मध्यरात्रि भारामल मंदिर में महंत श्रीहरिगिरि महाराज और सेवादार रूप सिंह बिष्ट की नृशंस हत्या के बाद अब उस हमले में जिंदा बचे सेवादार चश्मदीद नन्हे की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड को तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
कहा कि नन्हे इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे में महत्वपूर्ण कड़ी था, लेकिन पुलिस उसकी सुरक्षा नहीं कर सकी। उसको सुरक्षा देने में बड़ी चूक हुई। घटना के दिन नन्हे की सुरक्षा व्यवस्था में निर्वाण आश्रम में एक भी पुलिस कर्मी नहीं था। उन्होंने कहा कि जब संतों का जीवन सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की किसे चिंता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। वहां पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह राठौर, जसविंदर सिंह बाजवा, प्रदेश सचिव रेहान अंसारी, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद चंद, रवीश भटनागर, मान सिंह, उमेद सिंह रौतेला थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें