सितारगंज में विजेताओं को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि हज कमेटी के अध्यक्ष। संवाद
सितारगंज। सितारगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को 68 इलेवन ने सुल्तान इलेवन को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
जीआईसी सितारगंज के खेल मैदान में आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान इलेवन ने निर्धारित 14 ओवरों में सभी विकेट गवां कर 129 रन बनाए। बल्लेबाज सचिन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। 68 इलेवन के आतिफ ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 इलेवन ने एक विकेट से जीत दर्ज की। आतिफ ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। आतिफ मैन आफ दी मैच और दीपक कार्की मैन आफ दी सिरीज चुने गए। मैच में राशिद हुसैन व संजू बाबा अंपायर, गुड्डू कमेंटेटर और सोम श्रीवास्तव स्कोरर रहे। वहां रवि रस्तोगी, आजम मलिक, जाहिद मलिक, सलीम रिज़वी, फैसल अंसारी, गुड्डू कुरैशी, शाहरुख, अल्फाज, वसीम, नानू भट्ट थे। संवाद