- ठंडी बीयर की एवज में वसूले जा रहे अतिरिक्त रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शहर में शराब ठेकों में निर्धारित दामों से अधिक पर शराब और बीयर बेची जा रही है। ठंडी बीयर के नाम पर ग्राहकों से अतिरिक्त रुपये लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कईं जगहों पर न तो रेट लिस्ट चस्पा हैं और न ही सीसीटीवी लगे हैं। इसका फायदा उठाकर सेल्समैन मनमानी कर रहे हैं। बीयर के कैन में अधिकतम खुदरा मूल्य 150 रुपये चस्पा है। इसके बावजूद शराब की दुकान में सेल्समैन उसे 160 रुपये का बेच रहे हैं। इसके अलावा शराब की सभी बोतलों में अधिकतम खुदरे मूल्य से 10 रुपये अतिरिक्त ग्राहकों से वसूला जा रहा है। पिछले दिनों एसपी सिटी ने शहर के ठेकों में पहुंच कर सीसीटीवी लगाने और अत्यधिक भीड़ को व्यवस्थित रूप से शराब देने का इंतजाम करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद ठेका संचालक ने उनके निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया।
अब तक तो ऐसी शिकायत मेरे पास नहीं आई। लेकिन अब मामला संज्ञान में आया है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी और ठेका संचालक को सख्त हिदायत भी दी जाएगी। - अशोक कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी।