फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पाकिस्तान से तराई तक जुड़ रहे ड्रग्स और असलहा तस्करी के तार

Tue, 16 Jun 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। तराई की शांत फिजा में फर्जी शस्त्र लाइसेंस व अत्याधुनिक शस्त्रों की बरामदगी से माहौल गर्मा गया है। ऐसे और मामले होने की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिलों से यहां पहुंचे प्रतिबंधित शस्त्र व लाइसेंस पकड़े जाने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। जांच एजेंसियों को काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज व नानकमत्ता क्षेत्र में इस तरह के असलहा होने के इनपुट मिले हैं।
अमृतसर, पंजाब से आए एसआई राजकुमार ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से ड्रग्स व शस्त्र तस्कर पंजाब सेक्टर की सीमा पर जरिये ड्रोन का इस्तेमाल कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ (ड्रग्स) और पिस्टल गिराने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पंजाब के विभिन्न जनपदों से इससे संबंधित कई अभियोग दर्ज हैं।
विज्ञापन

पंजाब में आए दिन बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र व ड्रग्स बरामद हो चुके हैं। तस्करी के लिए माफियाओं ने बॉर्डर से सटे खेत लाखों रुपये एकड़ के ठेके पर लिए हुए हैं।
पाकिस्तान बॉर्डर के जिलों से तराई के दो शहरों में शस्त्र व फर्जी लाइसेंस के कनेक्शन सामने आए हैं। एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी ने 12 जून को कुंडा थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसओजी टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें