फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा की तरह जसपुर को भी दिया जाए हाईटेक रोडवेज बस अड्डा

Fri, 16 Jan 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विधायक आदेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से खटीमा की तरह जसपुर में भी हाईटेक रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराए जाने की मांग की। इसके लिए यदि बजट कम पड़ रहा हो तो वह अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधायक ने पत्रकारों से कहा कि बीते दिन मुख्यमंत्री ने खटीमा में नवनिर्मित हाईटेक रोडवेज बस अड्डे का शुभारंभ किया। ठीक इसी तरह उनके शहर को भी बस अड्डे की जरूरत है। नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर मुख्यमंत्री बड़ा दिल दिखाते हुए उनके विधानसभा क्षेत्र में इसका निर्माण कराएं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दो बार यहां आए लेकिन हर बार उन्होंने लोगों को निराश किया। लगभग ढाई लाख से अधिक आबादी वाला इस क्षेत्र को खेल स्टेडियम, पाॅलिटेक्निक काॅलेज, डैम क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करने, तहसील और न्यायालय भवन के स्थायी निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर और पार्किंग आदि की वर्षों पुरानी मांग चली आ रही है। युवा सीएम होने के नाते मुख्यमंत्री क्षेत्र की जन भावना को बखूबी समझते हैं। जनता को उनसे उम्मीद है कि सीएम क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी परियोजना की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें