फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाहन की रोशनी आंखों पर पड़ी तो स्कूटी ट्रॉली से टकरा गई

Mon, 12 Feb 2024 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो
विज्ञापन
जसपुर। सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी स्कूटी चालक की आंखों पर पड़ने से स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी ट्राॅली में घुस गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई। स्कूटी सवार का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात साढ़े सात बजे ग्राम देवीपुरा निवासी सुनील कुमार उर्फ गुडडू (45) अपने भाई खिलेंद्र सिंह को स्कूटी पर बैठा कर चीनी मिल नादेही जा रहा था। महुआडाबरा से पहले जानकी इंटर कॉलेज के पास सामने से आए एक वाहन की रोशनी सुनील की आंखों पर पड़ी तो उसका स्कूटी पर से नियंत्रण हट गया।
इसके चलते स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुनील के दो बच्चे हैं। मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें